नईदिल्लीलीक्स… भारतीय क्रिकेट टीम छह महीने तक व्यस्त रहेगी। शेड्यूल जारी। श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती।
आयरलैंड से टी-20 मैच 26 जून को
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत आयरलैंड के बीच दो मैचों टी-20 मैच 26 और 28 जून को होंगे।
इंग्लैंड दौरा टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा
इंग्लैंड से एक टेस्ट मैच एक जुलाई से खेला जाएगा, यह पिछली सीरीज का बचा हुआ मैच है। भारत इसमें 2-1 से आगे है। इंग्लैंड जीतता है तो श्रृंखला 2-2 से बराबर हो जाएगी। इसके बाद तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज और श्रीलंका का दौरा होगा
भारतीय क्रिकेट टीम 22 जुलाई से सात अगस्त तक वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलेगी। इसके बाद सितंबर 2022 में श्रीलंका में एशिया कप में भाग लेगी। इस बीच भारत का दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी हो सकता है।
आस्ट्रेलिया में विश्वकप खेलेगी, बांग्लादेश जाएगी
भारत को इसी साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया जाएगी, जहां टी-2- वर्ल्ड कप में भाग लेगी। वहां से लौटते में बांग्लादेश का दौरा करेगी। भारत वापस आने पर श्रीलंका के साथ होम सीरीज खेली जाएगी।
श्रीलंका ने रोमांचक मैच में आस्ट्रेलिया को चार रन से हराया
श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वन-डे सीरीज के चौथे मैच को भी श्रीलंका ने रोमांचक अंदाज में जीत लिया। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका ने असलंका के शतक से 49 ओवर में 259 रन बनाए, जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 254 रन ही बना सकी। अंतिम गेंद तक मैच चला। श्रीलंका ने 3-1 से सीरीज जीत ली है एक मैच और खेला जाना है।