यूपीलीक्स…. दर्दनाक, सड़क हादसे में 10 की मौत, छह से अधिक घायल, हरिद्वार से गंगा स्थान कर लौट रहे थे लोग।

लखीमपुर के गोला निवासी लोग हरिद्वार में गंगा स्थान के लिए गए थे, डीसीएम से अपने घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह चार बजे पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में डीसीएम पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है।