Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Villagers pay tribute to martyr Veer Singh in Agra region
बिगलीक्स

Villagers pay tribute to martyr Veer Singh in Agra region

82

shaheed
आगरालीक्स…
श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान वीर सिंह को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आगरा मंडल में शहीद वीर सिंह का शव रात को गांव में पहुंचते ही लोग भावुक हो गए। गांव के लाड़ले की एक झलक पाने को हर कोई उतावला दिखा। देर रात उनके बड़े बेटे रमनदीप ने पिता को मुखिग्न दी।
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पांपोर में शनिवार की शाम को आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान वीर सिंह के शिकोहाबाद तहसील से सात किलो मीटर दूर कंथरी ग्राम पंचायत के मजरा नगला केवल में शनिवार रात से ही शोक की लहर थी। रविवार रात करीब सवा नौ बजे 21 जवानों का दल वीरसिंह के शव को लेकर उनके गांव पहुंचा। शव को देख शहीद की पत्नी प्रीता देवी और मां विमला देवी गश कर गिर पड़ी। बेटी रजनी के आंसू नहीं रुक पा रहे हैं।
रमनदीप और संदीप पिता के शव से लिपटकर बस रो रहे थे। वहीं पिता रूंधे गले से बस यही बोल रहे थे सब खत्म हो गया…. फिर भी बेटे की शहादत पर गर्व है। गांव के लोग शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे। दल के साथ आए असिस्टेंट कमांडेट नवल सिंह ने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। देर रात पहुंचे डीआईजी रामपुर रेंज जगजीत सिंह ने सीओ ब्रजेश सिंह ने शहीद को सलामी दी। डीएम निधि केसरवानी व एसपी अशोक कुमार शर्मा ने शहीद के शव पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
मचा कोहराम
वीर सिंह (48) की पत्नी प्रीतादेवी (47) बार-बार सुध-बुध खो रही थीं। आंखों में आंसू लिए गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थीं। मां का हाथ थामे बैठी वीर सिंह की सबसे बड़ी बेटी रजनी भी शहीद पिता की तस्वीर देख कर फकक-फकक कर रो रही थी। बड़ा बेटा रमनदीप अपनी दादी (वीर सिंह की मां) विमलादेवी के पास गुमसुम बैठा था। मां विमला देवी के मुख से बार-बार एक ही शब्द निकल रहा था मेरे घर का खिलौना चला गया…। गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थी।
रिक्शा चलाकर बेटे को पढाया
वीर सिंह के पिता रामसनेही बेटे की शहादत का जिक्र आते ही उनकी आंखें भर आईं। बूढ़ी आंखों से अश्रुधारा फूट पड़ी। गला रूंध गया, बस इतना ही बोल पाए, क्या कहूं मेरा तो सब कुछ चला गया। एक वीर ही था जो घर की रोजीरोटी का सहारा था। मैं तो भूमिहीन हूं। कच्चा मकान है और खेती के लिए एक इंच जमीन नहीं। रिक्शा चला कर बेटे को पढ़ाया और फौज (सीआरपीएफ) में भेजा। छोटा बेटा रंजीत बेलदारी करता है। रूंधे गले से रामसनेही बोले पतो नाए आगे को जीवन कैसे कटेगो..सब कछू तो चलो गयो…।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!