
रविवार को बल्केश्वर चौकी इंचार्ज के साथ थाने में मारपीट कर दी गई थी, उनकी वर्दी फाड दी थी। सोमवार दोपहर में पालीवाल पार्क पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवकों को देख पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर युवकों का पुलिस कर्मी उदय प्रताप से विवाद हो गया। युवकों ने पुलिस कर्मी उदय प्रताप के साथ मारपीट कर दी, उनकी वर्दी फाड दी। इसे देख भीड एकत्रित हो गई। खुद को घिरता देख बाइक सवार दो युवक भाग खडे हुए, एक युवक को पुलिस ने पकड लिया। युवक का नाम माल का बाजार निवासी मीनू मलिक बताया जा रहा है।
चौकी प्रभारी की वर्दी फाडी
आगरा में चौकी प्रभारी पर युवक ने हमला बोल दिया, उनकी वर्दी फाड दी। इस घटना से खलबली मच गई, आरोपी युवक को पुलिस ने पकड लिया और मुकदमा दर्ज किया गया है।
लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी श्याम और गोलू के बीच रविवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया। उनमें जमकर मारपीट हुई। जानकारी पर बल्केश्वर चौकी प्रभारी पहुंच गए। वह दोनों को पकड़कर चौकी पर ले आए। उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे भड़के श्याम ने राकेश यादव को पकड़ लिया। उन्हें लात-घूंसे मारे। उनकी वर्दी को भी फाड़ दिया। उस वक्त चौकी पर मौजूद दो सिपाहियों ने श्याम को किसी तरह से पकड़ा। श्याम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, बताया गया है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उसका मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा है।
Leave a comment