आगरालीक्स…राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को आ रहे हैं वृंदावन. जानिए उनका पूरा कार्यक्रम…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृंदावन आ रहे हैं. राष्ट्रपति भवन से उनके आगमन की तारीख प्रस्तावित होते ही जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है. राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन पर उनके स्वागत को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी आएंगे. राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित किया जा चुका है.
ये है पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति 27 जून को सुबह साढ़े 8 बजे राष्ट्रपति भवन से निकलेंगे.
उनका एम—117 हेलिकॉप्टर सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेगा.
यहां से राष्ट्रपति का काफिला ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना होगा.
सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर पहुंचेंगे. यहां वे करीब 40 मिनट तक रहेंगे और दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे.
10 बजकर 55 मिनट पर वह यहां से कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे और वहां निराश्रित और बेसहारा माताओं से मुलाकात करेंगे.
दोहपर 12 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगे.
निराश्रित माताओं से करेंगे मुलाकात, बांके बिहारी जी के करेंगे दर्शन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन के पास बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेंगे. यहां राज्यपाल और सीएम उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को जाएंगे. यहां से राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रहीं निराश्रित माताओं से मुलाकात करेंगे. उनकी सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं. एलआईयू, डॉक स्क्वॉयड सहित सभी टीमें सुरक्षा परखेंगी.