Thursday , 29 October 2026
Home बिगलीक्स Agra Univ. Bed 2014-15 result
बिगलीक्स

Agra Univ. Bed 2014-15 result

526

bed
आगरालीक्स …
आगरालीक्स आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि ने बीएड सत्र 2014 15 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। आगरालीक्स आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि ने बीएड सत्र 2014 15 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। बीएड के रिजल्ट में बडा खेल सामने आया है, बीएड थ्योरी में 1381 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि प्रैक्टिकल में 10165 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हैं।
बीएड सत्र 2014 15 में 11093 छात्रों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 10171 छात्रों का परीक्षाफल घोषित किया गया है। 922 छात्र अनुपस्थित रहे हैं, इनका रिजल्ट रोक दिया गया है।
1000 छात्र हुए फेल
बीएड सत्र 2014 15 में 1025 छात्र फेल हुए हैं। जबकि 1618 छात्र थर्ड डिवीजन में उत्तीर्ण हुए हैं।
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए 7हजार छात्र
विवि के बीएड के रिजल्ट में 7069 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि प्रैक्टिकल में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 10165 हैं।

दो साल लेट चल रहा सत्र
बीएड का सत्र दो साल लेट चल रहा है। बीएड सत्र 2014 15 का रिजल्ट पिछले साल घोषित होना था, लेकिन इस साल जनवरी में बीएड की परीक्षाएं कराई गई थी। प्रैक्टिकल होने के बाद भी परीक्षाफल घोषित न होने पर छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने दो दिन में परीक्षाफल घोषित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस पर विवि प्रशासन ने मंगलवार को बीएड का परीक्षाफल घोषित कर दिया है।
बीएड 2013 14 के छात्रों का परीक्षाफल होगा घोषित
बीएड 2013 14 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बिना परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया था। इन छात्रों की विवि प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। अब इनका परीक्षाफल भी जल्द घोषित किया जाएगा। बीएड 2013 14 के सात हजार छात्रों का रिजल्ट रोका गया था। इसकी जांच में सामने आया था कि बीएड  संयुक्त प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग में शामिल हुए बिना ही छात्रों का प्रवेश दर्शा दिया गया और वे परीक्षा में भी शामिल हो गए। इसके बाद सात हजार छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया था। इस मामले में बडे स्तर पर सौदेबाजी का खेल चलता रहा, जिससे सभी छात्रों का रिजल्ट घोषित हो सके।

रिजल्ट के लिए क्लिक करें

http://dbrauaaems.in/sturoll.aspx

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अर्नब का असर,आज से मौसम बदल रहा है, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 29th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 29 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ एमएलसी चुनाव में...

बिगलीक्स

Agra Weather Alert: Thunderstorm accompanied with lightning & gusty winds(30-40kmph)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40...

error: Content is protected !!