
इंटरनेट फोटो
सैमरी का ताल ताजगंज निवासी जनक सिंह ने दूसरी शादी शमसाबाद के लखुरानी निवासी रेखा के साथ की थी। मंगलवार सुबह रेखा को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बेटे और ग्रामीणों से इस घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में बेटे ने बताया कि उसकी मां की हत्या पिता जनक सिंह ने ही की है। उसने बताया कि उसके सामने ही दोनों के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद गुस्से में आकर उसके पिता ने तमंचे से फायर कर पत्नी हत्या कर दी।
पति हुआ फरार
पति वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जनक सिंह टैंकर चालक है। रेखा उसकी दूसरी पत्नी है। उसकी पहली पत्नी गांव में रहती है। जनक सिंह भी लखुरानी का ही रहने वाला है। रेखा से शादी करने के बाद वह लखुरानी से चला आया था। इंस्पेक्टर ताजगंज अरुण कुमार का कहना है कि हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
Leave a comment