मथुरालीक्स राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी लाल के दर्शन किए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अपने परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे, उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी दर्शन करने गए। विधि विधान के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सेवाधिकारी बालकृष्ण गोस्वामी ने दर्शन कराए। गुलाब जल से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की देहरी अभिषेक किया और पुष्पमाला अर्पित की। बिहारी जी के चरणों में लिफाफा अर्पित किया।