मथुरालीक्स…. मथुरा, वृन्दावन कुछ ही देर में पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सुरक्षाकर्मियों के लिए बंदर चुनौती हैं, दोपहर एक बजे तक यातायात बाधित रहेगा , सुबह भक्तों को दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 9.45 बजे वृन्दावन में कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे, यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी आगवानी करेंगे। यहां से 10.05 बजे वे श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे, इस दौरान यातायात बंद रहेगा।
मंदिर में 40 मिनट रहेंगे, आम लोगों के लिए प्रवेश रहेगा बंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद श्री बांके बिहारी मंदिर में 40 मिनट रहेंगे, इस दौरान मंदिर में आम भक्तों के लिए प्रवेश बंद रहेगा, किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी, उनके जाने के बाद भक्त दर्शन कर सकेंगे।

माताओं से करेंगे संवाद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10.55 बजे कृष्णा कुटीर पहुंचेंगे और माताओं से संवाद करेंगे, यहां स्वल्पाहार लेंगे और 12.15 बजे यहां से दिल्ली के लिए चले जाएंगे।
बंदरों के लिए लगाए गए लंगूर
श्री बांके बिहारी मंदिर के रास्ते में बंदरों से खतरा रहता है वे चश्मे लेकर भाग जाते हैं। बंदरों से बचने के लिए लंगूर लगाए गए हैं और नेट की भी व्यवस्था की गई है। रास्ते में रेड कारपेर्ट बिछाया गया है।