नईदिल्लीलीक्स… राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का नामांकन। पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली एक जुलाई से। संजय राउत को ईडी का नोटिस। साथ में प्रमुख खबरें।
यशवंत सिन्हा का राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन
देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा। विपक्ष की ओर से आज य़शवंत सिन्हा ने अपना नामांकन किया।
नामांकन के लिए यह नेता पहुंचे
नामांकन के लिए कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी औऱ शरद पवार इस दौरान मौजूद रहे। यशवंत सिन्हा 28 जून से चेन्नई से समर्थन मांगने के अभियान की शुरूआत करेंगे।
एनडीए की प्रत्याशी हैं मुर्मू
दूसरी ओर एनडीए की ओर से द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया गया है, वह 24 जून को अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।
शिक्षा औऱ स्वास्थ्य पर भी फोकस

पंजाब में तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली एक जुलाई से मिलेगी। सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकस रहेगा। यह बात पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट भाषण के दौरान कही।
भ्रष्टाचार मुक्त शासन आप की प्राथमिकता
आम आदमी पार्टी का पहला बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करना है। राज्य के लोगों पर एक-एक पैसा खर्च किया जाएगा।
बागेश्वर के कुवारी गांव पर भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कुवारी गांव पर भूस्खलन से पिडारी नदी पर खतरा मंडरा रहा है। नदी ने थोड़ा रास्ता बदल दिया है। इसकी वजह से एक अस्थाई झील बन गई है। हालांकि इस झील से गांव को कोई खतरा नहीं है।
गांव के लोग किए जा रहे हैं शिफ्ट
एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताय कि भूस्खलन की वजह से गांव के लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। गांव के 70-75 परिवारों की इसके लिए पहचान की गई है।
महाराष्ट्र की सियासी जंग सुप्रीम कोर्ट में
महाराष्ट्र का सियासी संकट सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, जहां आज इसकी सुनवाई होनी है। शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में समर्थन वापस लेने की बात कही है। दूसरी ओर बागी विधायकों की सदस्यता छिनने की तलवार भी लटकी हुई है। इस मामले में बागी विधायकों को दिए नोटिस पर आज शाम सुनवाई होनी है।
उद्धव ठाकरे और शिंदे समर्थक सड़कों पर, प्रदर्शन
इस बीच शिवसेना के उद्धव ठाकरे के समर्थक और शिंदे समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। दोनों ओर से प्रदर्शन किया गया है।
भाजपा नेता फणनवीस शाह से आज करेंगे मुलाकात
शिंदे गुट आज बैठक कर रहा है, वहीं भाजपा के नेता देवेंद्र फणनवीस आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
संकट के बीच ईडी का संजय राउत को नोटिस
शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी की ओर से समन जारी किया गया है। इडी ने उन्हें कल पूछताछ के लिए बुलाया है।