आगरालीक्स.. स्टाइल, आराम, सुरक्षा, अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश महिंद्रा Scorpion-N आत्माराम आटोज पर लांच की गई , पांच जुलाई से टेस्ट ड्राइव और 30 जुलाई से बुकिंग, जानें रेट और फीचर।
आगरा के आत्माराम आटोज, अरतौनी मथुरा रोड पर महिंदा एंड महिंद्रा की नई एसयूवी का अनवारण किया गया। Scorpio-N पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में उपलब्ध है। एमहाक डीजल और एम स्टेलिन पेट्रोल वैरिएंट में अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश एसयूवी है। Scorpio-N 2184 सीसी और 175 पीएस के साथ 400 एनएम टार्क और पेट्रोज वैरिएंट 1997 सीसी और 175 पीएस डीजीडीाई पावर इंजन के साथ है।
टच स्क्रीन से लेकर छह एयरबैग
Scorpio-N में इलेक्ट्रानिक साइड मिरर, टच स्क्रीन डिस्प्ले, छह एयर बैग, एबीएस स्मार्ट डैसबोर्ड, एलेक्सा वाइस कमांड, छह और सात सीटर का विकल्प भी है।

11.99 लाख से शुरू
Scorpio-N का पेट्रोल वैरिएंट 11.99 लाख से शुरू है, जबकि डीजल वर्जन 12.49 लाख से शुरू हो रहा है। 30 जुलाई 2022 से Scorpio-N की बुकिंग होगी और त्योहार पर डिलीवरी होगी।
किया गया अनावरण
आत्माराम आटोज, अरतौनी मथुरा रोड पर मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आटोमोबाइल सेक्टर के कारपोरेट मैनेजर रवि गौर, आत्माराम आटोज के मैनेजिंग डायरेक्टर नवल किशोर अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, तनय अग्रवाल ने Scorpio-N का अनावरण किया।