राजस्थानलीक्स …. राजस्थान में अभी अभी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है, राजस्थान के सभी जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, मुख्य सचिव ने दिए आदेश, जानें कारण।
उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूतमहल के रहने वाले कन्हैयालाल की दर्जी की दुकान है। कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा के बयान वाली पोस्ट शेयर का समर्थन किया था। ऐसे में मंगलवार को कन्हैयालाल अपने साथियों के साथ दुकान पर काम कर रहा था, दो मुस्लिम युवक दुकान पर आए और कपड़े की सिलाई के लिए नाम देने लगे। नाप देते देते युवकों ने धारदार हथियार निकाला और कन्हैयालाल पर वार करने लगे, वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया लेकिन वे वार करते रहे। कन्हैयालाल की मौत हो गई, उसका साथी ईश्वरी सिंह घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
इस घटना के बाद उदयपुर, जयपुर सहित कई जगहों पर जबरदस्त बवाल शुरू हो गया। कई इलाकों में आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग करते हुए आगजनी और पत्थरबाजी की। मंगलवार शाम को मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बैठक की, उन्होंने 24 घंटे के लिए राजस्थान के सभी जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रखने और एक महीने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच के लिए एनआईए की एक टीम उदयपुर के लिए रवाना हो गई है।