आगरालीक्स …..आगरा में ब्यूटी और फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह हत्या से दो दिन पहले अपने डॉगी को लेकर गाजियाबाद शिफ्ट होने की तैयारी कर रही थी, ब्लॉगर की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी गई थी।
आगरा के ताजनगरी फेज टू स्थित ओम श्री प्लेटेनियम की चौथी मंजिल से 24 जून को गाजियाबाद निवासी ब्लॉगर रितिका सिंह की नीचे फेंक कर हत्या कर दी थी, रितिका सिंह के सिर में चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने रितिका सिंह के पति अशोक गौतम जो टूंडला में अलग रह रहा था और उसके साथ आई दो महिलाओं को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।

टूंडला में मुकदमा दर्ज कराने के बाद से मिल रही थी धमकी
रितिका सिंह की मां ने मीडिया को बताया कि 28 मार्च को एसपी फिरोजाबाद को रितिका ने एक पत्र लिखा था। इसमें उसने लिखा था कि 12 मार्च 2002 को थाना टूंडला में आकाश गौतम, अनिल धर, सत्यम धर, दीपाली अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उसके बयान दर्ज हुए, इसके बाद 25 मार्च से मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी मिलने लगी। इसे लेकर उसने पुलिस अधिकारी को लिखे पत्र में कहा था कि मरवाने की धमकी मिल रही है, उसने लिखा था कि कोई घटना होती है तो यह पत्र अंतिम बयान समझा जाए।