आगरालीक्स …आगरा में युवती को किडनैप कर सामुहिक दुष्कर्म, पांच नामजद सहित 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
आगरा के थाना बरहन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि 29 मई को 20 साल की युवती कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र गई थी, वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। एक जून को युवती सादाबाद के गांव सरोट में बदहवास हालत में मिली।

गाजियाबाद ले जाकर किया रेप
आरोप है कि 29 मई को बरहन क्षेत्र निवासी भोला गाड़ी में तीन चार लोगों के साथ पहुंचा और युवती को किडनैप कर गाड़ी से गाजियाबाद ले गया। गाड़ी में युवती को कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई। गाजियाबाद में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर 26 जून को भोला सिंह, उसके भाई नीरज, चेतना, पिता थान सिंह, मां गोला देवी, डा. दिनेश सिंह निवासी उस्मानपुर सहित 10 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।