आगरालीक्स ….आगरा में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है, सात घंटे में 10.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। 11 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने छह जुलाई तक का पूर्वानुमान किया जारी।
आगरा में गुरुवार सुबह सात बजे से झमाझम बारिश हुई। दोपहर दो बजे तक बारिश होती रही, सात घंटे में 10.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का तापमान 11 डिग्री नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को भी सुबह बादल छाए हुए हैं हालांकि अभी बारिश शुरू नहीं हुई है लेकिन बारिश के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक जुलाई यानी शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकेगी।

छह जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में छह जुलाई तक मानसून की झमाझम बारिश होगी, बादल छाने के साथ बारिश होगी। एक से तीन जुलाई तक दिन में दो से तीन बार बारिश हो सकती है, चार से छह जुलाई तक तेज बारिश होगी।
आईएमडी का अनुमान
01-Jul 22.0 31.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
02-Jul 22.0 29.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
03-Jul 22.0 31.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-Jul 23.0 31.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
05-Jul 22.0 30.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
06-Jul 23.0 30.0 Partly cloudy sky with possibility of