आगरालीक्स ….आगरा की बेटी स्वाति की महिला एनडीएके पहले बैच में 16 वीं रैंक आई है। यह बड़ी उपलब्धि है। जानें स्वाति के बारे में, बनेंगी लेफ्टिनेंट।
आगरा के बाह के बिचकौली गांव निवासी स्वाति सिंह के पिता दिनेश बाबू सेना में सूबेदार हैं, उनकी मां विनीता देवी ग्रहणी हैं। स्वाति ने अपनी पढ़ाई अपने गांव बिजकौली के जीडीएम पब्लिक स्कूल से की, 5 वीं कक्षा तक गांव में पढ़ने के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल, शंकर विहार, दिल्ली में प्रवेश लिया और 2019 में 10 वीं के बाद 2021 में 12 वीं की। इसके बाद जेईई मेंन्स की परीखा दी और 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद दिल्ली के नेताजी सुभाष चंद्र यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी में बीटेक कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लिया।

40 दिन में की तैयारी
स्वाति बीटेक कर रहीं थी, इसी बीच एनडीए में महिलाओं की एंट्री के साथ परीक्षा हुई। महिलाओं के लिए यह पहला बैच था, स्वाति को परीक्षा देने के लिए 40 दिन का समय मिला और स्वाति ने बाजी मार ली। स्वाति की महिलाओं में 16 वीं और ओवर आल 158 वीं रैंक आई है। स्वाति बताती हैं कि उनके पिता आर्मी में हैं उन्हें अपने पिता से आर्मी में जाने की प्रेरणा मिली।