आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने एक और अपराधी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद संपत्ति कुर्क…घर के समान को बरामद कर लाखों रुपये के कीमत के मकान पर लगाई सील
आगरा में चोरी व अन्य अपराध कर काली कमाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है. हाल ही में पुलिस ने कई अपराध प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई कर उनकी संपत्ति को कुर्क किया है जिनमें कई सट्टेबाज तक शामिल है. सोमवार को भी एक ऐसे ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसके खिलाफ कई मुकदर्म दर्ज हैं.
सीओ खेरागढ़ व तहसीलदार के नेतृत्व में थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव पनोता में शैलेंद्र नाम के आरोपी की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई. शैलेंद्र पर कई मुकदमे दर्ज हैं और इसको लेकर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद यह एक्शन लिया है. पुलिस व प्रशासन की टीम ने शैलेंद्र के घर के सामान को बरामद कर लाखों रुपये के कीमत के मकान पर सील लगाई है.