आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुई महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो—N की टेस्ट ड्राइव. बुकिंग के लिए ऐड टू कार्ट का विकल्प भी. जानिए कार की खासियत और कीमत…
मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो—N की सफल लांचिंग के बाद अब इसकी टेस्ट ड्राइव भी शुरू कर दी गई है. आगरा सहित देश के 30 शहरों में कस्टमर्स महिंद्रा के शोरूम पर जाकर गाड़ी की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं. इस कार की बुकिंग 30 जुलाई से शुरू होगी. हालांकि जो ग्राहक इस दमदार कार को खरीदना चाहते हैं उनके लिए कंपनी ने इसे कार्ट में जोड़ने (ऐड टू कार्ट) का विकल्प भी दिया है.
मंगलवार को शहर के आत्मराम आटो में डीलरशिप में भारी भीड़ देखी गई है. ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह और खुशी थी. जब उन्होंने नई स्कॉर्पियो एन को देखा और अनुभव किया तो उनमें इसको लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया. आत्माराम ऑटो के एमडी अंशुल अग्रवाल ने ग्राहकों को बधाई दी और उन्हें व्यक्तिगत रूप से डीलरशिप पर उपलब्ध ऐड टू कार्ट विकल्प के बारे में बताया. बड़ी संख्या में ग्राहकों ने इस विकल्प का लाभ उठाया है और इस प्रक्रिया से बहुत खुश हैं. कस्टमर्स अपनी नई पसंदीदा स्कॉर्पियो एन की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं.
ऐसा है कार का लुक
डिजाइन की बात करें तो नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को बॉक्सी लुक दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट, बम्पर-माउंटेड DRLs के साथ LED और बड़े एयर डैम दिए गए हैं.
कार के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं. वहीं, लाइटिंग के लिए कार में ट्विन-LED हेडलैंप और फॉग लैंप्स मिलेंगे.
यह D-सेगमेंट की SUV है और मौजूदा मॉडल से थोड़ी बड़ी भी है.
पेट्रोल और डीजल के विकल्प में उपलब्ध
महिंद्रा इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में लॉन्च किया है. 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 200hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है.
दूसरा इसमें 2.2-लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प भी मिला है जो 130hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसे ऑल-व्हील (4X4) ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा.
गाड़ी के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो अंदर की तरफ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, वर्टिकल AC वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ छह या सात सीटों वाला केबिन दिया गया है.
इसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 3D सोनी साउंड सिस्टम और मनोरंजन के लिए 8.0-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल उपलब्ध है, जो अमेजन एलेक्सा को भी सपोर्ट करेगा. यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे.
कीमत
भारतीय बाजार में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के बेस Z2 पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू है और यह Z8L डीजल AT ट्रिम के लिए 19.49 लाख रुपये तक जाती है.