आगरालीक्स… महंगाई की एक और मार।रसोई गैस के एक बार फिर बढ़े। पांच किलो के छोटे रसोई गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े। जानिये कितनी हुई कीमत।
रसोई गैस पर बढ़ाए गए हैं पचास रुपये
रसोई गैस 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
आगरा में मिलेगा अब 165 रुपये का सिलेंडर
रसोई गैस सिलेंडर अब आगरा में 1065 रुपये का मिलेगा।
पांच किलो का सिलेंडर भी महंगा
इसके साथ पांच किलो के रसोई सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। इसकी कीमत में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है।
मई में भी बढ़ाए गए थे पचास रुपये
उल्लेखनीय है कि इसस पहले मई में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, इसके बाद से सिलेंडर 1015 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा था।
कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट घटे
कॉमर्शियल सिलेंडर पर साढ़े आठ रुपये की कमी की गई है।