आगरालीक्स ….दर्दनाक, आगरा की पॉश कॉलोनी में पति पत्नी और बेटी के शव मिले,
आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 में ट्रकों की बॉडी का काम करने वाले कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार दो बेटे और उनका परिवार है। व्यापारी और बड़ा बेटा नीचे रहते थे और छोटा बेटा सोनू शर्मा पहली मंजिल पर पत्नी गीता और बेटी सृष्टि के साथ रह रहा था।

फंदे पर लटके मिले पति पत्नी और बेटा
बुधवार सुबह काफी देर तक सोनू शर्मा नीचे नहीं आए। पुलिस के अनुसार, परिजन प्रथम तल पर पहुंचे, सोने शर्मा के कमरे में खिड़की से देखा तो चीख निकल पड़ी। कमरे में सोनू शर्मा, उनकी पत्नी गीता और बेटी सृष्टि फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है।

सुबह बेटी आ जाती थी नीचे
सोनू शर्मा पहली मंजिल पर परिवार के साथ रह रहे थे, सुबह बेटी सृष्टि नीचे आ जाती थी, लेकिन बुधवार को वह नीचे नहीं आई। इसके बाद परिजन पहली मंजिल पर गए, कमरे में देखा तो होश उड़ गए। दर्दनाक घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।