आगरालीक्स….Update .. आगरा में पति पत्नी और आठ साल की बेटी के कमरे में शव मिलने के बाद पुलिस को मिला सुसाइड नोट, सोनू और गीता ने की थी लव मैरिज, 10 साल का बेटा बचा। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 में रणधीर, उनका बेटा सोनू शर्मा और देवेश रहते थे। रणधीर ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर 35 साल के सोनू शर्मा पत्नी गीता 30 साल 10 साल का बेटा श्याम और आठ साल की बेटी सृष्टि रहती थी। बगल के कमरे में भाई देवेश अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार शाम को सृष्टि नीचे आई, दूध लेकर चली गई। इसके बाद सोनू के कमरे से कोई बाहर नहीं निकला।
सुबह बेटे श्याम ने बताया फंदे पर लटके हैं सभी
बुधवार सुबह श्याम घर के बाहर खेल रहा था, उसे पास में रहने वाली बुआ ने बुलाया, कहा कि घर से आटा ले आया। श्याम ने कहा कि कमरे में जाने में डर लग रहा है, कमरे में सब फंदे पर लटके हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, कमरे में दरवाजे के पास सोनू, बीच में आठ साल की बेटी सृष्टि और सबसे बाद में गीता का शव लटका हुआ था।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
तीन लोगों के सुसाइड करने की सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, सोनू शर्मा की तरफ से लिखे सुसाइड नोट में कहा है कि परिवार पर बोझ बन गया हूं, पति पत्नी और बेटी की तरफ से सुसाइड करने की सहमति है।
श्याम के सामने हुई घटना
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम के बाद से कमरा नहीं खुला था। रात में तेज आवाज में टीवी चल रही थी, बगल के कमरे में ही भाई देवेश भी रहता है। तेज आवाज में टीवी चलने के कारण उसे भी पता नहीं चला। सुसाइड नोट से यह लग रहा है कि सोनू, उसकी पत्नी और बेटी ने सुसाइड करने की सहमति दे दी थी लेकिन श्याम ने सहमति न दी हो, इसलिए वह बच गया।

गीता से की थी लव मैरिज
परिजनों ने बताया कि सोनू शर्मा ने गीता से लव मैरिज की थी, इसके बाद वह हरिद्वार चला गया और वहां सीएनजी गैस भरने का काम करने लगा। उसका एक्सीडेंट हो गया तो आगरा लौट आया पहले किराए के मकान में रहा इसके बाद अपने घर आ गया। वह कोई काम नहीं करता था और घर पर ही रहता था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।