नईदिल्लीलीक्स… अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसा।देश के कई राज्यों में बारिश से बुरा हाल। सिपाही ने व्यापारी से मांगी रंगदारी। मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या।
हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से चार लोग बहे
देश के कई राज्य बारिश का कहर झेल रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात में बारिश से बुरा हाल है। हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से चार लोग बह गए। मौसम विभाग ने इन तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मुंबई में बारिश से जन-जीव अस्त-व्यस्त
मुंबई मे बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव है। अंधेरी का सबबे बंद कर दिया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत
कश्मीर में बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा अभी रुकी हुई है। बारिश की वजह से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से खच्चरों के पैर रहे हैं फिसल
बाबा बर्फानी के भवन के पास एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वहीं बारिश के कारण खच्चरों के पैर फिसल रहे हैं। एक खच्चर के पैर फिसलने पर तीर्थयात्री को सुरक्षाबल के जवानों ने बचा लिया।
सिपाही ने व्यापारी को अगवा कर मांगी रंगदारी
लखनऊ में एक सिपाही पर व्यापारी का अपहण कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोपी सिपाही साथियों सहित फरार हो गया है।
कारों की खऱीद-फरोख्त करने वाले का अपहरण
सीतापुर का रहने वाला मोहन विश्वकर्मा लखनऊ गाड़ियों की खऱीद-फरोख्त का काम करता है। बताया गया है कि गत दो जुलाई को वह अपनी भतीजी की सड़क हादसे में मौत होने के बाद ट्रॉमा सेंटर से बाहर आकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराना चाह रहा था।
दस लाख की रंगदारी मांगने का है आरोप
आरोप है कि तभी सिपाही आलोक कुमार ने उसका साथियों समेत अपहरण कर लिया और एक कमरे में बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मोहन पर चोरी की गाड़ियों को बेचने का आऱोप लगाया। यातना दी गई। किसी तरह मोहन ने मुक्त होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सपा विधायक के भाई ने खाईं नींद की गोलियां
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने तीन तलाक मामले में मुकदमा दर्ज होने पर नींद की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया है।
पत्नी से चल रहा है तीन तलाक का विवाद
इरफान के छोटे भाई फरहान की पत्नी अंबरीन से विवाद चल रहा था। इसके चलते पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी, जिससे फरहान ने तनाव में आकर नींद की गोलियों का सेवन कर लिया।
मुस्लिम धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या
महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला में मुस्लिम धर्मगुरु ख्वाजा सैय्यद चिश्ती की चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुस्लिम धर्मगुरु मूलरूप अफगानिस्तान के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।