आगरालीक्स…गोवर्धन का मुड़िया पूर्णिमा मेला 8 जुलाई से हो रहा शुरू. आगरा—मथुरा डिपो सहित 13 डिपो की 900 रोडवेज बसें चलेंगी. जानिए क्या होगा किराया
दो साल बाद गोवर्धन का राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला लगने जा रहा है. 8 जुलाई से मेला शुरू हो जाएगा. इसको लेकर परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं और मेले में प्रदेश के 13 डिपो की करीब 900 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी. इनबसों को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार व अंतरराज्यीय नए बस अड्डे से संचालित किया जाएगा. यह बसें मथुरा से अडींग होकर गोवर्धन जाएंगी और फिर वहां से सौंख होकर लौटकर मथुरा आएंगी.

आगरा मथुरा डिपो की 400 बसें पहले चलेंगी
8 जुलाई से मुड़िया मेला शुरू हो रहा है. सबसे पहले 8 से 10 जुलाई को आगरा और मथुरा डिपो की करीब 400 रोडवेज बसें दौड़ाई जाएंगी. 10 जुलाई के बाद से अन्य डिपो की बसें गोवर्धन के परिक्रमार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी. इन बसों में गोवर्धन सफर के लिए 40 रुपये किराया निर्धारित किया गया है.
हेल्पलाइन नंबर जारी
सिटी बसों में होने वाली परेशानी के लिए रोडवेज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. कोई भी परेशानी होने पर यात्री 7456854717 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.