Wednesday , 28 October 2026
Home अध्यात्म Plant these 4 plants to please Lord Shiva in the month of Sawan
अध्यात्मआगरा

Plant these 4 plants to please Lord Shiva in the month of Sawan

229

आगरालीक्स…सावन का महीना शुरू होने वाला है. यह भगवान शिव का महीना है. इस महीने में ये 4 पौधे लगाएं, शिव होंगे प्रसन्न..मान्यता भी जानिए

14 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है. इस माह को श्रावण मास भी कहा जाता है. सावन का महीना भगवान शिवजी का​ प्रिय महीना माना जाता है और मान्यता है कि इस महीने भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं. शिव को प्रसन्न करना है तो सावन के इस महीने में आप अपने घर या बाहर चार पौधे लगाएं तो आप पर शिवजी की विशेष कृपा बरसेगी.

धतूरे का पौधा — धतूरा भोलेनाथ को विशेष प्रिय है. शिव पुराण में इसका वर्णन भी है. इसलिए भक्त भोलेनाथ की पूजा में धतूरा जरूर चढ़ाते हैं. मान्यता है कि धतूरे में भगवान शिव का वास होता है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि सावन मास में धतूरा जरूर लगाए. यह बहुत ही शुभ फलदायी होता है.

शमी का पौधा — शमी के पौधे का संबंध शनि देव से हे. इस पौधे का लगाना बहुत मंगलकारी होता है. इसलिए श्रावण मास में शनिवार को शमी का पौधा लगाया जा सकता है. इसके घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगानाचाहिए. यह पौधा सकारात्म्क ऊर्जा प्रदानकरता है. भगवानशिव का भी आशीर्वाद बना रहता है.

बेल पत्र का पौधा — भगवान भोलेनाथ की जब भी पूजा की जाती है तो भक्त् उन्हें बिल्वपत्र या बेल पत्र जरूर चढ़ाते हैं. मान्यता है कि भगवान शिव को बेल पत्र अति प्रिय है. साथ ही वास्तु के अनुसार इसका पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं. बेलपत्र में मां लक्ष्मी का भी वास माना जाता है इसलिए बेलपत्र का पौधा लगाने से भोलेनाथ के साथ—साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है.

तुलसी का पौधा — सावन मास में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है. तुलसी का पौधा लगाने से भगवान शिव के साथ—साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है. साथ ही नियमित तुलसी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति​ बनी रहती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 28th October 2026

आगरालीक्स….28 अक्टूबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

error: Content is protected !!