
मंगलवार को होटल पंचरत्न में आयोजित प्रेसवार्ता में टीएलएफ के संस्थापक हरविजय बाहिया ने बताया कि हरियाली उत्सव के माध्यम से शहरवासियों को तीन हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। जिससे शहर में लोग पौधे लगाएं और शहर को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में काम करें। इस दौरान टीएलएफ के निदेशक अशोक जैन सीए, वत्सला प्रभाकर, रोली प्रभाकर, संदेश जैन आदि मौजूद रहे।
300 रुपये में ट्री गार्ड
हरियाली उत्सव में पौधों का वितरण निशुल्क होगा, इन पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड भी तैयार कराए गए हैं। हरियाली उत्सव में ट्री गार्ड कम रेट पर दिए जाएंगे, इसके लिए 300 रुपये देने होंगे।
Leave a comment