आगरालीक्स…आगरा में अग्निपथ योजना के लिए आर्मी भर्ती 20 सितंबर से. भारतीय थल सेना में होगी अग्निवीरों की भर्ती रैलियां. देखें पूरी डिटेल्स
केंद्र सरकार की बहुचर्चित अग्निपथ योजना के लिए आर्मी भर्ती अब शुरू कर दी गई हैं. भारतीय थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए भर्ती रैलियों का आयोजन अगस्त से उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में किया जा रहा है. आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से अग्निवीरों के लिए भर्ती रैली शुरू होगी जो कि 10 अक्टूबर तक चलेगी.

आगरा सहित 12 जिले होंगे शामिल
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अग्निपथ योजना के लिए भारतीय थल सेना में होने जा रही अग्निवीरों की भर्ती के लिए आगरा सहित 12 जिलों के युवा भाग ले सकते हैं.
ये 12 जिले हैं शामिल
आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस और कासगंज