आगरालीक्स… ईद-उल-अजाह (बकरीद) का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। कुर्बानी का बकरा महंगा। बाजार में खऱीद भी हो रही कम।
ईद-उल-अजाह की तैयारियां जोरों पर
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बकरीद की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बकरीद पर बकरों की कुर्बानी दी जाएगी। इसके लिए कुर्बानी देने वालों ने बकरों की खऱीद पहले से ही कर ली है, ऐसे लोगों को बकरा 10 हजार रुपये तक का पड़ गया था। ऐसे बकरों की खिलाई भी जोरों से की गई है, जिससे वह काफी सेहतमंद हो गए हैं।
अच्छी नस्ल का बकरा बाजार में मिल रहा कम
नई बस्ती के रहने वाले राशिद उर्फ पप्पी का कहना है कि अब बकरे की कीमत 15 से 20 हजार रुपये के बीच हो गई है। इतने में भी अच्छा बकरा बाजार में नहीं मिल रहा है। कुर्बानी के बकरे के लिए उसके दो दांत समेत अन्य चीजों का भी ध्यान रखा जाता है। उनका कहना था कि इस बार बकरा काफी महंगा बिका है।
बकरीद पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बकरीद और आज शुक्रवार की जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इलाका पुलिस गश्त कर रही है। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई के इंतजाम किए गए हैं।