Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स 10th class girl student molested private bus in Agra
बिगलीक्स

10th class girl student molested private bus in Agra

192

molested
आगरालीक्स
 …आगरा में एक प्राइवेट बस में 10 वीं की छात्रा को पकड लिया, रात में बस को रोककर छात्रा से छेडखानी करने लगे, किशोरी बस से कूद कर भागती हुई पास स्थित मंदिर पर पहुंच गई। वहां उसने पूरी घटना के बारे में बताया, मंदिर से कुछ लोग गए और आरोपियों को पास ही स्थित एक ढाबा से पकड़कर सिकंदरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों बताया कि किशोरी नहीं भागती तो दिल्ली के निर्भया जैसी घटना हो सकती थी।

इंटरनेट फोटो 

औरैया निवासी 17 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। वह गुरुवार को औरेया से अपनी बुआ के घर वृंदावन जाने के लिए प्राइवेट बस से निकली थी। किशोरी और ट्रांसपोर्ट नगर पर बस रुकी, वहां सवारियां उतर गई, किशोरी और महिला बस में रह गई। गुरुद्वारा के पास महिला भी उतर गई। किशोरी ने बताया कि ड्राइवर ने उससे पूछा कि कहां जाना है। उसने वृंदावन बताया तो वह उसे ले जाने के लिए तैयार हो गया।
सुनसान जगह पर रोक दी बस
उसने साथियों के साथ एक ढाबा पर खाना खाया और फिर उसे लेकर चल दिया। बस में वह और ड्राइवर ही थे। जबकि परिचालक और अन्य युवक छत पर थे। सिकंदरा में गुरुद्वारा से थाना की तरफ थोड़ा आगे निकलते ही सुनसान जगह पर उसने बस रोक ली। आरोप है कि वह छेड़छाड़ करने लगा। बकौल किशोरी, वह शोर मचाने लगी तो उसने दरवाजे बंद कर लिए।
वह उससे भिड़ गई, लेकिन छेड़छाड़ करता रहा। किशोरी ने बताया कि वह बस की खिड़की से कूद गई। उसे पैर में चोट आई है। तभी परिचालक और अन्य युवक ने उसे पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने लगे। वह किसी तरह वहां से भागी। पास ही स्थित एक मंदिर में मौजूद लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया। वे आरोपियों की तलाश में लग गए। ढाबा पर ड्राइवर मिल गया। उसे किशोरी ने पहचान लिया। इसके बाद उसके दोनों साथी भी पकड़े गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी तहरीर देगी तो केस दर्ज किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

error: Content is protected !!