आगरालीक्स… राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी मुर्मू को वोट देंगे शिवपाल। हादसे में छह बारातियों की मौत। कोविड-19 के मामले फिर बढ़े, 43 मरे
शिवपाल के साथ राजभर, राजा भैया भी सहमत
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को शिवपाल यादव, ओमप्रकाश राजभर वोट देंगे। राजा भैया और बसपा भी इनका समर्थन कर सकती है। राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू लखनऊ में राजनीतिक दलों के समर्थन मांगने आई तो सीएम योगी ने डिनर का आयोजन किया, जिसमें उपरोक्त लोगों ने शामिल हुए। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में हामी भरी है।
कोविड-19 का प्रकोप फिर बढ़ा, 43 की मौत
कोविड-19 का प्रकोप अभी थमा नहीं है। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोविड के 18,840 नये मामले सामने आए हैं। इस दौरान 43 लोगों की मौत भी हुई है। कोविड के मामले केरल, पश्चिमी बंगाल, महाष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में ज्यादा बढ़े हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले केरल में बढ़े हैं।
रूस ने चार शहरों में गिराए बम, भारी तबाही
रूस और यूक्रेन करीब छह माह से जंग में डटे हुए हैं। नतीजा कोई खास नहीं निकल है। रूस ने अब यूक्रेन के डोनेट्सक समेत चार इलाकों में बम बरसाये जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। रूसी बमबारी से कई शहर खंडहर में तब्दील हो गए हैं।
सड़क के किनारे बैठे बारातियों को रौंदा, छह मरे
चित्रकूट के कल्याणपुर इलाके में शनिवार सुबह एक बेकाबू पिकअप ने सड़क के किनारे बैठे बारातियों को रौंद दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए।
गुस्साए लोगों ने जाम लगाया
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। बताया गया है कि कल एक बारात आई थी। गर्मी की वजह से बाराती सड़क के किनारे बैठे थे, तभी टमाटर से लदी पिकअप ने उऩ्हें रौंद दिया। हादसे के बाद गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
।