आगरालीक्स…आगरा में बड़ी वारदात. मॉल के अंदर आफिस में बैठे कारोबारी को मारी तीन गोलियां. लहूलुहान होकर गिर पड़ा कारोबारी. पुलिस फोर्स मौके पर
आगरा में गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. आफिस के अंदर बैठे जमीन कारोबारी को तीन गोलियां मारी गई हैं. इसके बाद हमलावर भाग निकले गोली लगने के बाद कारोबारी लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े. इधर गोलियां की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. कारोबारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये है पूरा मामला
बोदला में पुरानी सब्जी मंडी की जगह पर मॉल बना हुआ है. इस मॉल के अंदर जमीन कारोबारी राजीव गुप्ता का आफिस है. बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर को राजीव गुप्ता अपने आफिस में बैठे हुए थे, इस दौरान कुछ लोग कारोबारी से मिलने के लिए यहां पहुंचे. कुछ देर बाहर बाहर मौजूद लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनीं. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते राजीव गुप्ता के आफिस में घुसे लोग निकलकर वहां से भाग निकले. लोगों ने जब आफिस के अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए. आफिस में राजीव गुप्ता गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़े हुए थे. इस पर लोगों ने शोच मचाया तो मौके पर और लोग पहुंच गए. सूचना पर बोदला चौकी का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया. आननफानन में कारोबारी को सेक्टर एक स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हे.
कारोबारी को तीन गोलियां मारी गई हैं. सचूना पर एसपी सिटी विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. बताया जाता है कि कारोबारी राजीव गुप्ता से जो लोग मिलने के लिए आए थे उनके साथ जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है. बातचीत के दौरान उन्होंने कारोबारी को तीन गोलियां मार दीं और फिर वहां से भाग निकले. पुलिस का कहना है कि फिलहाल कारोबारी के परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है.