आगरालीक्स…आगरा में कोरोना पॉजिटिव्स के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. अपडेट में जानिए कितने लोगों की हो रही जांच और कितने मिले कोरोना पॉजिटिव
आगरा में कोरोना पॉजिटिव्स के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. हालांकि कोरोना पर नियंत्रण है क्योंकि अगर कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं तो इस बीमारी से लोग ठीक भी हो रहे हैं. गुरुवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1267 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 3 नये #Covid19 केस आगरा में पाए गए हैं. वहीं विगत 24 घन्टे में 3 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. ऐसे में आगरा में फिल्हाल कोरोना के 26 सक्रिय मरीज हैं.