आगरालीक्स…आगरा में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग. दर्जनभर दमकल की गाड़ियां रातभर जूझीं. पांच घंटे बाद पाया आग पर काबू. लाखों का सामान जलकर राख
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगने से पड़ोसियों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को दी गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब पांच घंटे बाद आग पर काबूपाया गया. आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

ये है पूरा मामला
फाउंड्री नगर के सती नगर में रहने वाले धर्म सिंह जादौन की की रूद्र फर्नीचर के नाम से फाउंड्री नगर के फैक्ट्री एरिया में फैक्ट्री है. बुधवार की देर रात को यहां भीषण आग लग गई. फैक्ट्री से उठती लपटों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी. फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंच गया और उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. देर रात लगी इस भीषण आग को काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
आग इतनी भयंकर थी कि उसके लगने से बिल्डिंग गिरने लगी और जर्जर होकर फैक्ट्री का कुछ हिस्सा आग लगने के बाद गिर गया. आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.