Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ 2 killed, Student injured after heavy rain in Agra
टॉप न्यूज़

2 killed, Student injured after heavy rain in Agra

127

ki
आगरालीक्स…
आगरा में बारिश का कहर बरपा, दो की मौत हो गई, स्कूल पर पेड गिरने से छात्राएं घायल हो गई हैं। भीषण जाम लगा हुआ है, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की गाडी पलट गई, हादसे में वे बाल बाल बच गए।
मानसून की बारिश के बाद धूप निकल आई है, लेकिन इससे बडा नुकसान हुआ है। रविवार सुबह से सोमवार दोपहर तक बारिश होती रही। इससे जगह जगह पानी भर गया है। नाई की मंडी में खाली प्लाट में पानी भरने पर एक बच्चा नहाने चला गया, प्लाट में पानी अधिक होने से वह डूब गया, स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी मौत हो गई, इससे आक्रोशित लोगों ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया।
वहीं, आगरा के थाना एत्माउददौला के नाई की सराय में बारिश के बाद बिजली का तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से किसान और उसकी दो भैंसों की तडप तडप कर मौत हो गई। तारों में करेंट की बजह से किसान को बचाने की लोग हिम्मत नहीं दिखा सके।
स्कूल पर गिरा पेड छात्राएं घायल
फतेहाबाद के नगला देवहंस के प्राथमिक विद्यालय के कमरे पर बारिश के दौरान बडा पेड टूट कर गिर पडा। उस समय कक्षा में 20 छात्र छात्राएं थे, इसमें से दो घायल हो गई हैं, ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए भेजा।
आगरा प्रभारी विपुल पुरोहित की गाडी पलटी
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त और आगरा प्रभारी विपुल पुरोहित अपनी गाडी से खेरागढ जा रहे थे। वहां उनकी गाडी अनियंत्रित होकर गडडे में गिर गई। हादसे में विपुल पुरोहित को चोट नहीं आई है।

करोडों का नुकसान, इंतजाम फेल, बिजली गुल
बारिश से करोडों के नुकसान का आकलन किया गया है। दुकानों से लेकर घरों में पानी भरा हुआ है। पानी निकासी के नगर निगम के इंतजाम फेल हो चुके हैं। तमाम क्षेत्रों में लोग घरों में कैद हैं, वे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस दौरान बिजली भी गुल रही, इसने लोगों की परेशानी बढा दी।

बारिश बंद, हर तरफ जाम
बारिश बंद हो चुकी है, लेकिन हर तरफ जाम लगा हुआ है। रामबाग से सिकंदरा और एमजी रोड पर पैदल निकलने के लिए भी रास्ता नहीं है, इससे लोग परेशान हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!