आगरालीक्स…आगरा में हैवानियत. अश्लील वीडियो देख चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म. गड्ढे में दफनाने की थी योजना…तीन युवक भेजे गए जेल
आगरा में तीन युवकों द्वारा चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गई हैं. तीनों युवक पहले बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गए और फिर बाद में दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची को गड्ढा खोदकर दफनाने की योजना था लेकिन पुलिस और लोगों के पहुचंने पर बच्ची की जान बच गई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को को जेल भेज दिया है.
ये है पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का है. चार साल की बच्ची बुधवार रात को घर के गेट पर बारिश में नहा रही थी. तभी उसे तीन युवक उठाकर ले गए. परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनहोंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कुछ देर बाद नुनिहाई स्थित ऊषा मार्टिन कंपनी के पीछे से एक युवक को पकड़ लिया. उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जमीन में खोदे गए गड्ढे के अंदर से बच्ची को बरामद कर लिया. बच्ची उस समय बेहोशी की हालत में थी. बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने तीनों युवको को अरेस्ट कर लिया.

किराये के मकान में रहते हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम अमित, सूरज और रोहताश है. तीनों हनुमान नगर में किराये के मकान में रहते हैं. अमित कानपुर देहात का तो रोहताश हाथरसका रहने वाला है. तीनों यहां पर मजदूरी करते हैं. पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे अश्लील वीडियो देख रहे थे. इसके बाद उन्होंने शराब पी. फिर योजना बनाई कि ऐसी बच्ची को उठाएंगे जो कि विरोध नहीं करेगी. तीनों इसके बाद चार साल की बच्ची को उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन बाद में दुष्कर्म, आपराधिक साजिश ओर पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है. तीनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है.