आगरालीक्स…आगरा के सबसे बड़े बुकी श्याम बोहरा की पत्नी पर 20 हजार रुपये का इनाम. चार से नही हो सकी है गिरफ्तार…
आगरा में क्रिकेट सट्टे के सबसे बड़े बुकी श्याम बोहरा की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने अब इनाम घोषित किया है. एसएसपी प्रभाकर चौधरीने श्याम बोहरा की पत्नी राखी बोहरा पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. राखी बोहरा चार साल से फरार है.

बता दें कि वर्ष 2018 में ताजगंज क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी निवासी श्याम बोहरा को पुलिस ने थाना छत्ता क्षेत्र में पकड़ा था. पुलिस ने इसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए. इन मुकदमों में श्याम बोहरा की पत्नी राखी को भी नामजद किया गया था. राखी बोहरा के घर की कुर्की की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद चार साल से वहल फरार है. आगरा के नए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने केस को रिव्यू कर राखी बोहरा पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.