Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Free Booster dose Free of Covid -19 vaccine start in Agra at 165 centers…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Free Booster dose Free of Covid -19 vaccine start in Agra at 165 centers…#agranews

173

आगरालीक्स …….आगरा में फ्री में लगाई जा रही है बूस्टर डोज. 18 से अधिक उम्र के लोग तीसरी डोज फ्री लगवा सकते हैं. जाने कैसे और कहां.

सीएमओ डा० अरूण श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार 15 जुलाई 2022 से प्रत्येक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड प्रिकोशन वैक्सीन लगाई जा रही है। ये प्रिकोशन डोज लगवाने के वे सभी लाभार्थी पात्र होंगे जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के बाद 6 माह या 26 सप्ताह हो चुका है। प्रिकोशन डोज में वही वैक्सीन लगाई जाएगी जो उन्हें पहली और दूसरी खुराक लगवा चुके हैं (Same Type of Homologous)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद के नगरीय और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी लाभार्थी सुविधा जनक तरीके से इस कोविड वैक्सीन अभियान का लाभ उठा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद आगरा की जनता से अपील की है कि हमारा लक्ष्य है 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड प्रिकोशन डोज आच्छादित हो जाय इसके लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है कि वे अपनी बारी आने पर ही कोविड प्रिकोशन डोज लगवाने का लाभ उठायें ।
एसएन, जिला अस्पताल, लेडी लायल सहित 165 केंद्र
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपने नजदीक के केंद्र पर जा सकते हैं। कोविन एप पर क्लिक कर भी केंद्र का नाम और स्थान चेक कर सकते हैं। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल साथ लेकर जाएं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!