आगरालीक्स…आगरा में रिमझिम बारिश के बीच चलती कार में लगी आग. धुआं उठते ही ड्राइवर निकल गया बाहर. वीडियो में देखें कैसे आग ने पूरी कार को लिया अपनी चपेट में….
आगरा में रविवार को चलती कार में भीषण आग लग गई. मामला रकाबगंज क्षेत्र का है. यहां एक चलती कार में अचानक धुआं उठने लगा. अनहोनी की आशंका को भांपते हुए चालक समय रहते गाड़ी से उतर गया. इसके बाद तेजी से कार से धुआं निकलने लगा और थोड़ी ही देर में आग की भीषण लपटें कार से उठना शुरू हो गईं. एक मिनट के अंदर ही आग ने पूरी तरह से कार को अपनी चपेट में ले लिया.
इधर सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक आग से कार बुरी तरह से जल चुकी थी. कार में जिस समय आग लगी उस समय रिमझिम बारिश भी हो रही थी. थोड़ी दूर खड़े कुछ युवकों ने कार में आग लगने का वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आप भी देखें वीडियो