Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Fair begins at the historic Shri Rajeshwar Mahadev temple in Agra, know the history of Rajeshwar Mandir…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Fair begins at the historic Shri Rajeshwar Mahadev temple in Agra, know the history of Rajeshwar Mandir…#agranews

192

आगरालीक्स…आगरा का ऐतिहासिक श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पर मेला शुरू. 800 साल पुराने इस मंदिर में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग..पढ़ें मंदिर का इतिहास…

आगरा का प्रसिद्ध श्री राजेश्वर महादेव मंदिर मेला आज से शुरू हो गया. सावन के पहले सोमवार को लगने वाले इस मेले का उद्घाटन आज शाम को केशवानंद महाराज ने पूजा अर्चना कर किया. इस मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी भी निकाली गई. 800 वर्ष से अधिक पुराने इस महादेव मंदिर पर हर वर्ष सावन के पहले सोमवार को मेला लगता है. रविवार शाम से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का यहां आना शुरू हो गया है. देश के कोने—कोने से शिवभक्त यहां पहुंचकर मन्नतें मांगते हैं.

ये है मंदिर का इतिहास
राजेश्वर मंदिर करीब 850 से 900 वर्ष पुराना है और इसका इतिहास भी बड़ा ही रोचक है. मंदिर के महंत और मंदिर प्रबंधन कमेटी से जुड़े हुए लोग बताते हैं कि इस मंदिर में शिवलिंग की स्थापना राजाखेडा के एक साहूकार ने करवाई थी. मान्यता है कि साहूकार नर्मदा नदी से शिवलिंग लेकर आ रहे थे. गांव से पहले उन्होंने रात्रि विश्राम के लिए एक जगह बेलगाड़ी रोक दी. रात्रि में उन्हें सपना आया कि कि जिसमें साहूकार को बताया गया कि शिवलिंग को इसी स्थान पर रहना है. इसके बाद जब सुबह बेलगाड़ी में रखने के लिए शिवलिंग को जमीन से उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया तो बैलगाड़ी आगे ही नहीं बढ़ी. कई गाड़ी और दर्जनों लोगों के प्रयास के बाद भी गाड़ी का पहिया आगे नहीं बढ़ सका. जिसके बाद शिवलिंग जमीन पर गिर गई और वहीं पर शिवलिंग ने अपना स्थान ले लिया. इसके बाद पांच गांव के लोगों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कराया, जिसमें गांव उखर्रा, राजपुर, बाग राजपुर, चमरौली और कहरई सम्मलित हैं.

No photo description available.

दिन में तीन बार बदलता है रंग
आगरा शहर की सभी प्राचीन मंदिरों में से दूधिया रंग की शिवलिंग राजेश्वर महादेव मंदिर पर ही है. इसकी अद्भुता और महत्व इस बात से लगाई जा सकती है कि यह शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलती है. भोर की पहली किरण के साथ जब दर्शन किए जाते हैं, तो ये दूधिया सफेद होती है. सुबह की पूजा के बाद जब दोपहर में इस शिवलिंग के दर्शन किए जाएं तो इस दूधिया शिवलिंग पर नीले रंग की धारियां आ जाती हैं. वहीं शाम की आरती के समय जब भक्त पूजन के लिए आते हैं, तो भक्तों को गुलाबी रंग के शिवलिंग के दर्शन होते हैं.

इस तरह पड़ा राजेश्वर मंदिर का नाम
महंत बताते हैं कि इस शिवलिंग को राजाखेड़ा की ओर ले जा रहे थे तब यह शिवलिंग यहीं पर स्थापित हो गया तो राजाखेड़ा नाम का अर्थ निकाला गया. राजा + स्वर्ग निकला इसलिए दोनों को जोड़कर इस मंदिर का नाम राजेश्वर महादेव मंदिर रख दिया गया.

दूसरे सोमवार लगेगी ऐतिहासिक शिव परिक्रमा
आगरा में सावन माह के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक शिव परिक्रमा भी लगाई जाती है. दूसरे सोमवार को बल्केश्वर स्थित बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर पर मेला लगाया जाता है और रविवार शाम से ही शहर के चारों कोनो पर​ स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर और बल्केश्वर महादेव मंदिर के साथ ही आगरा के बीचोंबीच स्थित श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर और रावली महादेव की परिक्रमा लगाई जाएगी.

सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई राजेश्वर मंदिर
सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई बल्केश्वर मंदिर परिक्रमा लगेगी
सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त श्री कैलाश मंदिर
सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त प्रथ्वीनाथ मंदिर
सावन का आखिरी दिन- 12 अगस्त

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!