Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Video News: Photo of PM Modi and CM Yogi found in a garbage cart in Mathura
आगराटॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Video News: Photo of PM Modi and CM Yogi found in a garbage cart in Mathura

146

आगरालीक्स…कचरे की गाड़ी में मिली मोदी—योगी की फोटो. श्रद्धालु ने देखा तो साफ कर ले गया अपने साथ…वीडियो देखें..सफाई कर्मी सहित तीन पर कार्रवाई भी

आगरा रीजन के मथुरा जिले में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो कचरे की गाड़ी में पड़े मिले. सफाईकर्मी द्वारा इनको ठेले में डालकर ले जाया जा रहा था. लोगों ने यह देखा तो उन्होंने कचरे के ठेले से दोनों फोटो को निकाला. अलवर के श्रद्धालुओं ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और फिर बाद में दोनों तस्वीरों को साफ कर अपने साथ ले गए. मथुरा के नगर निगम ने संविदा सफाई कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं तो वहीं सफाई निरीक्षक और पर्यवेक्षक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

यहां का है मामला
मथुरा में नगर निगम कार्यालय के पीछे सुभाष इंटर कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर के निकट ही लोग कचरा डालते हैं. 15 जुलाई को कूड़े के ढेर में संविदा सफाई कर्मचारी बॉबी को पीएम और सीएम की फोटो मिली. उसने उठाकर दोनों तस्वीरों को हाथ के ठेले में कूड़े के साथ भर लिया और डलावघर में डालने के लिए ले जाने लगा. यहां से गुजर रहे राजस्थान के अलवर के श्रद्धालुओं की नजर कचरे के ठेले में पड़ी सीएम और पीएम मोदी की तस्वीरों पर पड़ी. उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बाद में श्रद्धालुओं ने पास ही में लगे नल के पानी से दोनों तस्वीरों को साफ किया और अपने साथ ले गए.

इधर वीडियो वायरल होने के बाद से नगर निगम में खलबली मच गई है. नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी अख्तर कुरैशी ने संविदा कर्मचारी बॉबी से पूछताछ की और उसके बाद उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं. वहीं अपर सहायक नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने सफाई निरीक्षक नीरज कुमार और पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही तस्वीरें कूड़े के ढेर में कैसे पहुंची, इसकी जांच भी की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

error: Content is protected !!