आगरालीक्स …आगरा के सेंट कानरेडस, सेंट पीटर्स, सेंट एंथनीज सहित सीआईएससीई के 10 वीं नतीजे घोषित कर दिए गए, छात्राओं ने बाजी मारी, देखें टॉपर्स और किस स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी।
रविवार को काउन्सिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस 10 वीं के छात्रों के नतीजे घोषित किए गए आगरा में काउन्सिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस के 8 स्कूल हैं, इन स्कूलों के करीब तीन हजार छात्रों के नतीजे घोषित किए गए।

सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज की तनीषा सिंघल के 99.2 प्रतिशत
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज के शौर्य अग्रवाल के 99.2 प्रतिशत
सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज के छात्र सैजल के 99 प्रतिशत
सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्र ने कामिल के 99 प्रतिशत
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज की देविका जैन ने 98.4 प्रतिशत हासिल किए हैं.
डॉक्टर बनना चाहती है तनीषा
सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज की 10 वीं की छात्रा तनीषा सिंघल दशरथ कुंज, अर्जुन नगर निवासी शोभित सिंघल और गुंजल सिंघल की बेटी तनीषा का सपना डॉक्टर बनने का है।
शौर्य अग्रवाल का सपना आईआईटी
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज के शौर्य अग्रवाल ने आईसीएसई में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शीतला रोड खंदारी संजय गोयल और गुंजन गोयल के बेटे शौर्य ने जनपद में उच्च स्थान प्राप्त किया। शौर्य का सपना आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का है।
सैजल अग्रवाल का सपना इंजीनियर बनना
सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज के छात्र सैजल में दसवीं के परीक्षा परिणाम में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सचिन अग्रवाल और दीप्ति अग्रवाल की बेटी सैजल का सपना आईआईटी इंजीनियरिंग करने का है।
कामिल बनना चाहते हैं सीए
सेंट पीटर्स कॉलेज के छात्र ने कामिल ने दसवीं की परीक्षा 99 प्रतिशत अंकों के साथ उर्त्तीण की। न्यू आगरा निवासी सीए रोहित नैयर और नमिता नैयर के पुत्र कामिल ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कामिल का सपना पिता की तरह सीए बनने का है।
