Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Rainy Day in Agra: The weather turned pleasant due to drizzling rain, know the forecast…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Rainy Day in Agra: The weather turned pleasant due to drizzling rain, know the forecast…#agranews

122

आगरालीक्स…आगरा में फ्राइडे बना रैनी डे. रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा. बारिश से लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान. जानिए आने वाले दिनों का वैदर अपडेट

कई दिनों से उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए आज का दिन चेहरे पर मुस्कान लाने वाला रहा. उसमभरी गर्मी से व्याकुल लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मौसम विभाग दो दिनसे आगरा में बारिश का पूर्वानुमान तो लगा रहा था लेकिन दो दिन से बादल तो छाते लेकिन बारिश नहीं हो रही थी. खैर शुक्रवार को बारिश भी हुई और ऐसी बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली. सुबह नौ बजे झमाझम बारिश हुई लेकिन कुछ ही देर तक…लेकिन बारिश रुकी नहीं रिमझिम बारिश का दौर रुक—रुक कर दिनभर चलता रहा. शाम को भी रिमझिम बारिश होने लगी. इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया.

तापमान में आई कमी
ये बारिश का ही असर है कि ​आगरा में अभी तक जो तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा था वो आज एक ही दिन में सामान्य से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वैसे आज रात को तापमान में कमी आने की पूरी संभावना है.

आने वाला पूरा सप्ताह रैनी वीक
आगरा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान कभी फेल हो जाता है तो कभी ठीक. खैर मौसम विभाग का पूर्वानुूमान है कि आने वाला सप्ताह आगरा में रैनी वीक होगा. आज से शुरू हुई बारिश अगले शुक्रवार तक जारी रहेगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!