आगरालीक्स…आगरा का बलूनी पब्लिक स्कूल देगा 10वीं स्कूल टाॅपर को 11वीं व 12वीं की फ्री स्कूलिंग. स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई…न्यूज में देखें
आज के दौर में हर मेधावी बच्चा चाहता है कि उसको आगे पढ़ने के लिए स्काॅलरसिप मिले, इसी बात को ध्यान में रखते हुए आगरा में दयालबाग एवं देवरी रोड़ स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से घोषणा की गई है कि जो छात्र एवं छात्राऐं 10वीं क्लास में अपने स्कूल को टाॅप करते हैं तो बलूनी पब्लिक स्कूल के द्वारा उसको 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई की फीस में 100 प्रतिशत स्काॅलरशिप प्रदान की जायेगी. इसके साथ-साथ क्लास 11वीं एवं 12वीं की किताबें भी निःशुल्क दी जायेगी तथा वहाँ स्कूल के साथ-साथ यदि छात्र या छात्राऐं मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहता है तो उसके लिए भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा. यह योजना केवल सीबीएसई एवं आईसीएसई के छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है.

स्काॅलरसिप के लिए आवेदन कैसे करें: जिन छात्र-छात्राओं को लगता है कि वह अपने स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकते है तो सभी छात्र बलूनी पब्लिक स्कूल के सिटी आफिस 30, भाग्य नगर पर जाकर या बलूनी पब्लिक स्कूल की वेवसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. अधिक जानकारी के लिए 7017597582 पर सम्पर्क कर सकते हैं. इस घोषणा के अवसर पर सस्थान के चेयनमेन डाॅ. नवीन बलूनी, प्रसिपल डाॅ. संजय बंसल, डाॅ. ललितेश यादव, रिषी चौधरी आदि मौजूद थे.