आगरालीक्स…आगरा में सेंट एंथनी की दिव्यांशी के साथ कई स्टूडेंट्स ने किया टॉप. सेंट पीटर्स, सेंट कॉनरेडस सहित सीआईएससीई के 12वीं का रिजल्ट घोषित,
सीआईएससीई की ओर से आज आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
रविवार को सीआईएससीई के आईएससी 12 वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। शहर के 12 सीआईएससीई स्कूलों के 2500 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की छात्रा पलक सिंघल और काजल सिंघल ने टॉप किया है। ये दोनों की जुड़वां बहनें हैं और दोनों के 99 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
मैनेजमेंट के क्षेत्र में जाना चाहती हैं पायल12 वीं में 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाली पायल सिंघल का कहना है कि वे मैनेजमेंट और फाइनेंस में आगे जाना चाहती हैं। वे उनकी सफलता का श्रेय अपने टीचर और परिवार को देती हैं। जबकि उनकी बहन काजल सिंघल का कहना है कि लगन और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
फिलहाल सेंट एंथनी की दिव्यांशी कौशल का नाम टॉप में सबसे आगे बताया जा रहा है. दिव्यांशी कौशल ने कॉमर्स से 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसके अलावा सेंट पीटर्स कॉलेज के भरत शर्मा, पार्थ राठी और प्रभप्रीत सिंह सेठिया और सेंट कॉन्रेड्स की तमन्ना भल्ला के भी सीआईएससीई 12वीं परीक्षा में 98.75प्रतिशत अंक आए हैं. सेंट एंथनीज कॉलेज की दिव्यांशी ने 10वीं में भी आगरा टॉप किया था. दिव्यांशी ने 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे.
टॉपर्स में सात यूपी के
सीआईएससीई की ओर से जारी आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट सेमेस्टर 2 के रिज्ल्ट में आल इंडिया रैंकिंग में 18 उम्मीदवारों ने पहला स्थान प्राप्त किया है. इनके 99.75 प्रतिशत अंक आए हैं. इन 18 टॉपर्स में यूपी के सात छात्रों ने कब्जा जमाया है. जिनमें पांच लखनऊ, एक प्रयागराज और एक कानपुर से हैं.