आगरालीक्स…आगरा में प्रथम ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में बालक—बालिकाओं ने हासिल किए स्वर्ण और रजत पदक…
यूपी यूनिक ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सैमुअल मसीह की सूचना अनुसार संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी बल्केश्वर रोड में दो दिवसीय प्रथम ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में अलग—अलग भार वर्ग में बालक व बालिकाओं ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किए. इनमें बालक भार वर्ग में रियांश भट्ट रजत पदक और कृष्णा स्वर्ण पदक, हरिओम वर्मा, हिमांाु सिंह, राज वर्मा ने भी पदक जीते.

वहीं छात्राओं ने भी अपने अलग—अलग भाग वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए. इनमें रिचा शर्मा, वैष्णवी कुशवाह, परी, कल्पना दिवाकर, वर्षा गुप्ता, आकृति ढाकरे, रिया फौजदार, तानिया गुप्ता, वंशिका अग्रवाल, संजना शाक्य, गुंजन अग्रवाल ने अपने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. इस प्रतियोगिता में महाविद्यालयनिदेशक रविकांत चावला ने बालक व बालिकाओं को मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दीं.