आगरालीक्स…आगरा की सड़कों पर गूंजने लगे बम—बम भोले के जयकारे. ऐतिहासिक शिव परिक्रमा दे रहे श्रद्धालु. शहर के 30 रोड पर सभी तरह के वाहनों की नो एंट्री.
आगरा की सड़कों पर इस समय बम—बम भोले के जयकारे लग रहे हैं. इसकी गूंज आगरा के चारों कोनो तक सुनाई दे रही है. श्रद्धालु ऐतिहासिक शिव परिक्रमा नंगे पैर लगा रहे हैं. रास्ते में कंकड़ और जलभराव और उबड़खाबड़ सड़कें भी उन्हें मिल रही हैं लेकिन शिव की भक्ति का जोश इतना अधिक है कि परिक्रमार्थी इन मुश्किलों का आसानी से सामना करते हुए निकल रहे हैं. इधर बल्केश्वर मेंले का भी शुभारंभ हो चुका है. हजारों की संख्या में लोग बल्केश्वर में हैं.
जाम से जूझे लोग
आगरा में शिव परिक्रमा को लेकर शहर के 30 से अधिक मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद किए गए हैं. पुलिस द्वाराकड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कई रास्ते बंद होने के कारण लोगों को अन्य मार्गों पर जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है. ये सभी मार्ग सोमवार रात तक बंद रहेंगे.

बल्केश्वर मेले का हुआ शुभांरभ
आगरा में दो साल बाद ऐतिहासिक बल्केश्वर मेले का शुभारंभ हो गया है और इसके साथ ही शुरू हो गई है ऐतिहासिक शिव परिक्रमा. बल्केश्वर मेला समिति द्वारा बल्केश्वर मेले का उद्घाटन विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विधायक विजय शिवहरे, एसडीएम विजय शर्मा, समिति अध्यक्ष ममता शर्मा ने भगवान भोलेनाथ के चित्र पर माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर किया. इसी के साथ खोया पाया केन्द्र, चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन कैम्प कार्यालय पर किया गया. परिक्रमार्थियों के ऊपर ड्रोन द्वारा फूलो की वर्षा की गयी और ड्रोन द्वारा पूरे मेले पर नजर रखी जा रही है.
ये है पूरा परिक्रमा मार्ग
श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर, राजपुर चुंगी तिराहा, फूल सैयद चौराहा, सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहा (माल रोड), एसएसपी आवास के सामने से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा, बालूगंज चौराहा, छीपीटोला चौराहा, एसबीआई तिराहा, श्री रावली महादेव मंदिर, कलक्ट्रेट तिराहा, पुलिस लाइन के सामने से तहसील चौराहा, रूई की मंडी चौराहा, भोगीपुरा चौराहा, पृथ्वीनाथ फाटक, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया, मारुति स्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, ईंट की मंडी तिराहा, कारगिल पेट्रोल पंप तिराहा, सिकंदरा तिराहा से फल एवं सब्जी मंडी अंडर पास से होते हुए कैलाश मोड, श्री कैलाश महादेव मंदिर, सिकंदरा तिराहा, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज, सुल्तानगंज की पुलिया, मुगल रोड, श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर रोड, वाटरवक्र्स, जीवनी मंडी चौराहा, बेलनगंज, छत्ता बाजार, श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर, हाथीघाट, श्मशान घाट चौराहा, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी, ताजव्यू तिराहा, मुगल पुलिया, गोबर चौकी, श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर तक.