आगरालीक्स…आगरा में आज 7 नये कोरोना मरीज मिले. नहीं थम रहा नये मरीजों के मिलने का सिलसिला. जानिए कितने हैं अब आगरा में कोरोना के मरीज…
आगरा में कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन इसके बावजूद कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. राहत की बात ये है कि अगर नये मरीज मिल रहे हैं तो साथ की साथ पुराने कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो रहे हैं. रविवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है.
अपडेट के अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1934 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमं से 7 नये #Covid19 केस पाये गये. विगत 24 घन्टे में 1 व्यक्ति स्वस्थ्य हुआ है. आगरा में फिलहाल 22 सक्रिय केस हैं.