नईदिल्लीलीक्स…। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हो सकते हैं गिरफ्तार। यमुना एक्सप्रेस पर 150 की स्पीड से दौड़ाई मर्सिडीज़। राहुल गांधी हिरासत में।
मुंबई के चैंबूर थाने में दर्ज कराई एफआईआर
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट कराने पर मुंबई के चैंबूर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी
रणवीर के खिलाफ यह मामला एनजीओ चलाने वाले ललित श्याम ने यह मुकदमा आईपीसी की धारा 509, 292,294 के तहत दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि न्यूड फोटो देखने से महिलाओँ के मन में लज्जा पैदा होगी, उनके इन फोटो को ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम से हटाया जाए। एफआईआर कराने वाले ललित रणवीर सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं।
कार के मालिक के घऱ भेजा चालान
यमुना एक्सप्रेस-वे पर 150 की स्पीड से मर्सिडीज को दौड़ाना महंगा पड़ गया। परिवहन विभाग ने कार मालिक के घर चालान भेजकर, उसका लाइसेंस 45 दिन के लिए सस्पैंड कर दिया है।
एक साल बाद इतनी स्पीड से दौड़ी कोई कार
परिवहन विभाग के सूत्रों का कहना है कि करीब एक साल बाद इतनी तेजी से दौड़ती कार को इंटरसेप्टर के जरिये उसकी गति को रिकॉर्ड किया गया है, उसका लाइसेंस रद् द किया जाएगा। ध्यान रहे कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहन 100 किलोमीटर और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही दौड़ सकते हैं।
धरने पर बैठे राहुल गांधी हिरासत में
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। राहुल गांधी कांग्रेससियों के साथ विजय चौक पर धरने पर बैठ गए, जहां से पुलिस ने अऩ्य सांसदों के साथ उन्हें हिरासत में ले लिया।
नईदिल्लीलीक्स…। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों का मार्च। राहुल गांधी धऱने पर बैठे।
लखनऊलीक्स… सुल्तानपुर में आज एआरटीओ के सिपाही और ड्राइवर को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत। कार को भी टक्कर मारी।