आगरालीक्स… चीन में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं, 10 लाख की आबादी वाले शहर में शट डाउन, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स बंद करा दिए गए हैं।
चीन के वुहान में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। 10 लाख की आबादी वाले जियांगक्सिया में कोरोना के चार केस मिले हैं। इसके बाद तीन दिन के लिए अस्थायी नियंत्रण उपायों को लागू कर दिया गया है।

धार्मिक स्थलों से लेकर शिक्षण संस्थान कराए बंद
कोरोना के केस मिलने के बाद जियांगक्सिया में तीन दिन के लिए शटडाउन लगाया गया है। इसके तहत सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेस, साइबर कैफे और मार्केट बंद करा दिए गए हैं। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थान और धार्मिक स्थल भी बंद करा दिए हैं। जिससे कोरोना का संक्रमण न फैल सके।