आगरालीक्स …आगरा में वोटर कार्ड से आधार को लिंक किया जाएगा, इसके लिए एक अगस्त से अभियान शुरू होगा, जानें किस तरह आधार कार्ड से लिंक होगा वोटर कार्ड।

अब वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है जिससे लोग मताधिकार का गलत इस्तेमाल न कर सकें। इसके लिए एक अगस्त से अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंकअप किया जाएगा।
इस तरह चलेगी प्रक्रिया
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह का कहना है कि आगरा में वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने के लिए घर घर बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ जाएंगे। वे मतदाताओं से फार्म भरवाएंगे। पुराने मतदाताओं से फार्म छह बी भरवाया जाएगा। इसमें वोटर कार्ड की जानकारी के साथ ही आधार कार्ड का ब्योरा भी होगा। इस फार्म के आधार पर वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंकअप किया जाएगा। मतदाताओं द्वारा भरे जाने वाले फार्म को गोपनीय रखा जाएगा। इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
34 लाख से अधिक मतदाता
आगरा में 34 लाख से अधिक मतदाता हैं। आगरा में 3489488 मतदाता हैं। इसमें 1895269 पुरुष मतदाता और 1594072 महिला मतदाता हैं।