आगरालीक्स आगरा के स्कूलों में सोमवार को रहेगी छुट्टी, बच्चों की दो दिन की छुट्टी, स्कूल से भेजे गए मैसेज।
आगरा के चारों कोनों पर शिव मंदिर हैं। सावन के हर सोमवार को शिव मंदिर पर मेला लगता है। तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर को कैलाश मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। कैलाश मंदिर मेला पर स्थानीय अवकाश रहता है। इसके चलते स्कूलों से मैसेज भेजे गए हैं, सोमवार को स्कूल की छुट्टी रहेगी।

दो दिन की छुट्टी
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को भी स्कूल नहीं खुलेंगे। इससे बच्चों को दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी। दो दिन की छुट्टी को बच्चे अपने घर पर अपने परिजनों के साथ इंज्वाय कर सकते हैं।
इसलिए होती है कैलाश मंदिर मेला की छुट्टी
कैलाश मंदिर में दो शिवलिंग है। ऐसी मान्यता है कि यहां जो भी मांगो, भोले नाथ प्रसन्न होने पर दे देते हैं। इससे जुड़ा हुआ एक किस्सा है, ब्रिटिश काल में अंग्रेज कलेक्टर के कोई संतान नहीं थी, उन्होंने कैलाश मंदिर पर पूजा की और संतान सुख मांगा। उन्हें संतान की प्राप्ति हुई, इसके बाद से उन्होंने कैलाश मंदिर मेला पर स्थानीय आवकाश घोषित कर दिया। इसके बाद से कैलाश मंदिर मेला पर स्थानीय अवकाश होता है।